फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A family from Makdiya village donated an ECG machine to the Bapyaad health center

Bilaspur News: मकडया गांव के परिवार ने बप्याड़ स्वास्थ्य केंद्र को दान की ईसीजी मशीन

Sat, 28 Jun 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A family from Makdiya village donated an ECG machine to the Bapyaad health center
पीएचसी बप्याड़ को इसीजी मशीन भेंट करते हुए परिवार के सदस्य। संवाद
हृदय रोगियों को पीएचसी स्तर पर मिलेगा इलाज
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं 50 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उप तहसील के मकडया गांव के एक परिवार ने अपने निजी संसाधनों से लगभग पचास हजार रुपये की लागत से ईसीजी मशीन खरीद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बप्याड़ को भेंट की है।

स्वास्थ्य केंद्र बप्याड़ में प्रतिदिन करीब 50 मरीज इलाज के लिए आते हैं। हृदय रोगियों के लिए यहां लंबे समय से ईसीजी मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। मशीन की अनुपलब्धता के कारण समय पर जांच संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कई बार गंभीर रोगियों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब इस दान की मशीन से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और जीवन रक्षक कदम उठाने में देरी नहीं होगी। इस समाजसेवी कार्य में कर्म सिंह, सुरम सिंह, बुद्धि सिंह, महेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, दिनेश कुमार, बलबीर, राजो देवी, सुरेखा, टेक चंद और करतार सिंह शामिल हैं। आपसी सहयोग से राशि एकत्र की और ईसीजी मशीन को स्वास्थ्य केंद्र को समर्पित किया। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का प्रचार नहीं बल्कि जनहित में योगदान देना है। ग्रामीणों ने कहा कि सच्ची समाज सेवा यही है। यह परिवार पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यदि हर नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार समाज को कुछ लौटाने का प्रयास करें, तो स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को काफी हद तक हल किया जा सकता है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. तरुण संख्यान ने परिवार का आभार जताते हुए कहा कि अब हृदय रोगियों की तत्काल जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed