{"_id":"6b087c19d9b2b7be010a2521","slug":"a-drain-will-be-constructed-outside-the-bilaspur-bus-stand-construction-work-has-commenced-following-the-removal-of-encroachments-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172574-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर बस अड्डे के बाहर बनेगी ड्रेन, अतिक्रमण हटाकर शुरू करवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर बस अड्डे के बाहर बनेगी ड्रेन, अतिक्रमण हटाकर शुरू करवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
बस अड्डा बिलासपुर के बाहर सड़क किनारे फैली गंदगी और पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए लो
सड़क के दोनों ओर बनेगी नाली, बरसाती पानी और दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी होगी सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बस अड्डा बिलासपुर के बाहर सड़क किनारे फैली गंदगी और पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ड्रेन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है। विभाग की ओर से सड़क के दोनों ओर ड्रेन बनाई जाएगी। इससे बरसाती पानी के साथ दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होगी। साथ ही सड़क पर राहगीरों की आवाजाही के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी।
बिलासपुर बस अड्डे से रोजाना हजारों लोग शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ और मनाली सहित प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों के लिए आवाजाही करते हैं। ऐसे में बस अड्डे के बाहर सड़क पर फैली गंदगी और दुकानदारों की ओर से सामान रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से भी लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती थीं। इन समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने ड्रेन निर्माण का कार्य शुरू करवाया है।
निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से रखा गया सामान हटवाया, ताकि सड़क को चौड़ा करने और नालियों के निर्माण में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि बस अड्डे के बाहर अक्सर गंदगी रहती थी। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए सड़क को चौड़ा करने के साथ दोनों ओर ड्रेन बनाई जा रही है। इससे पानी की निकासी सुचारु होगी और स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि ड्रेन निर्माण के दौरान दुकानों और खोखों के आगे पानी की निकासी के लिए जगह छोड़ी जाएगी, ताकि दुकानदार भी अपना पानी उचित तरीके से निकाल सकें।
दुकानदारों ने पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग
वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का दायरा पूरे शहर में बढ़ाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई केवल छोटी दुकानें करने वालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शहर के अन्य स्थानों पर भी कई लोगों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में प्रशासन को बिना भेदभाव पूरे शहर में अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने चाहिए।