{"_id":"69e7d3f2bf1b2400120a3059","slug":"a-community-center-will-be-built-in-panjagain-at-a-cost-of-rs-70-lakh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158439-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजगाईं में 70 लाख रुपये से बनेगा कम्युनिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजगाईं में 70 लाख रुपये से बनेगा कम्युनिटी सेंटर
विज्ञापन
पांडव भूमि पंजगाईं में बनाया जाएगा कम्युनिटी सेंटर
गुग्गा घाट से कुनणु सड़क के लिए एकजुट होने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत पंजगाईं में लंबे समय से चली आ रही कम्युनिटी सेंटर की मांग अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि यह कम्युनिटी सेंटर पांडव भूमि पंजगाईं में बनाया जाएगा, जो पूर्व विधायक दिवंगत बाबू राम गौतम की अंतिम इच्छा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने जीवनकाल के अंतिम दिनों में इस सेंटर के निर्माण की इच्छा जताई थी, ताकि गांव के लोगों को एक स्थायी सामुदायिक स्थल मिल सके। ग्रामीणों के अनुसार, इस मांग को वर्षों पहले पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील कुमार शर्मा उर्फ बब्बू, अन्य प्रतिनिधियों ने उठाया था। अब इस दिशा में ठोस पहल होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
सरकार इस परियोजना को हिमुडा के माध्यम से पूरा कराएगी, ताकि निर्माण कार्य में तकनीकी गुणवत्ता बनी रहे और समय पर कार्य पूरा हो सके। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में सड़क सुविधा को लेकर गुग्गा घाट-कुनणु सड़क का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की गई, ताकि गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पूर्व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।