{"_id":"67ded24eda9a61e5490e711a","slug":"a-camper-jeep-worth-rs-1150-lakh-was-presented-to-the-temple-trust-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-134115-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंदिर न्यास को भेंट की 11.50 लाख की कैंपर जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंदिर न्यास को भेंट की 11.50 लाख की कैंपर जीप
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई को बोलेरो कैंपर जीप भेंट करने के दौरान भक्त जसपाल भट्टी । संव
-इंग्लैंड से बाबा जी के दर्शनों के लिए पहुंचे जसपाल भट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी मंदिर न्यास को श्रद्धालु जसपाल भट्टी ने शनिवार को एक बोलेरो कैंपर जीप भेंट की। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पत्नी सहित पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जसपाल भट्टी ने शनिवार को बोलेरो कैंपर जीप की चाबियां बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के प्रभारी इंजीनियर विजय ठाकुर और सहायक मेला अधिकारी एवं नायब तहसीलदार नम्होल राजेंद्र कुमार को भेंट की। इससे पूर्व भक्त जसपाल भट्टी ने पत्नी सहित बाबा बालक नाथ धूणा मंदिर में पूजा अर्चना व हवन किया। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास को भेंट की गई बोलेरो जीप की कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। जसपाल भट्टी मूल रूप से जालंधर के रहने वाले हैं और परिवार सहित इंग्लैंड में रहते हैं। वह इंग्लैंड से बाबा जी के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।