{"_id":"6ac24da81335f46efb00160b","slug":"a-call-to-build-an-egalitarian-society-based-on-the-teachings-of-guru-ravidas-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169172-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गुरु रविदास के विचारों से समरस समाज के निर्माण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गुरु रविदास के विचारों से समरस समाज के निर्माण का आह्वान
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित खिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
बिलासपुर में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की बैठक
जिला कार्यकारिणी गठित
समाज को एकजुट होकर गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति के प्रधान मदन लाल ने की। मंडी-जोगिंद्रनगर से संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश महासचिव सुखराम, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता राम और विशेष आमंत्रित सदस्य संजय संधू भी मौजूद रहे।
सुरेंद्र भाटिया ने कहा कि समाज को एकजुट करना जरूरी है। गुरु रविदास ने किसी एक पंथ या समाज के लिए नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक समानता के लिए विचार दिए। उनके विचार आज भी समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने कर्म को प्रधान माना और पाखंडवाद से दूर रहने की शिक्षा दी। मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का संदेश किसी धर्म या जाति के विरोध में नहीं था। समाज के लोगों को उनके विचारों को अपनाते हुए एकजुट होकर सभ्य और समरस समाज के निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल में रविदासिया समाज को संगठन के माध्यम से मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिला कार्यकारिणी का गठन
बैठक में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की बिलासपुर जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र पाल भाटिया को जिला अध्यक्ष, शीला देवी और राजपाल भवानी को उपाध्यक्ष, अनिल सुरैहली को महासचिव, विकास बादल को सचिव तथा कृष्ण लाल और रिठू भवानी को प्रचारक नियुक्त किया गया।
युवा विंग में देवराज देवू को प्रधान और राकेश कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में श्याम लाल, नीतू कुमार, ठाकुर सिंह और भूरी सिंह को शामिल किया गया। बैठक में मदन लाल, दौलत राम बादल, भंडारू राम, कृष्ण पाल, राजपाल भवानी, देवराज, शीला देवी, बर्फी देवी, विमला देवी और राजेश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।