फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A 14-year-old girl sleeping on the bed was bitten by a snake and died

Bilaspur News: बिस्तर पर सो रही 14 साल की लड़की को सांप ने डसा, मौत

Sun, 13 Jul 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A 14-year-old girl sleeping on the bed was bitten by a snake and died
रोपड़ी गांव की 14 वर्षीय पलक
डंगार के रोपड़ी गांव में शनिवार रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

दादी के साथ सो रही थी पलक, टांग पर मिले काटने के निशान

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में दादी के साथ बिस्तर पर सो रही एक लड़की को सांप ने डस लिय। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

रोपड़ी गांव की पलक शनिवार रात को 11:00 बजे तक माता-पिता के साथ बैठकर स्कूल का काम करती रही। इसके बाद सोने के लिए दादी के पास चली गई। दादी और पलक साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:00 बजे पलक का गला बंद होने लगा। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसने दादी को सांस लेने में दिक्कत होने के बारे बताया। आवाज लगाने पर अन्य परिजन भी उठ गए। पलक की टांग में सांप के काटने का निशान पाया गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए। वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने पलक को मृत घोषित कर दिया। सूचना भराड़ी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पलक के पिता सोनी राम खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी एक और छोटी बेटी है। एकाएक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पलक पढ़ाई में अव्वल रहती थी। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने का आग्रह किया है। रविवार को पलक का दाह संस्कार किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed