फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में चोरों के हौसले ‘बुलंद’

बिलासपुर में चोरों के हौसले ‘बुलंद’

Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। पंजाब बार्डर से सटे हिमाचल के बिलासपुर में चोरों के हौसले ‘बुलंद’ हैं। पिछले कुछ दिनों से घट रही चोरी की वारदातों से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। तीन दिन लोगों पर भारी गुजरे हैं। विभिन्न इलाकों में जाकर सेंधमारी करते हुए चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। यहां तक कि मंदिरों की देव धरोहरों पर भी चोरों की नजर रही। उधर, चोरी-चकारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं। अभी तक पुलिस चोरों को दबोचने में कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बिलासपुर में बढ़ती चोरी की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई है। पिछले तीन दिन में लगातार चोरी की घटनाएं हुई। अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। इसी सप्ताह स्याहुला में चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दिन चोरों लगातार तीन घरों के ताले तोड़े। इससे ठीक एक दिन बाद गतोड़ मंदिर से लोहे की प्लेटें और टायरों की दुकान से टायरों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। गत दिवस नघ्यार मंदिर में पीतल का गागर और घंटी पर हाथ डाला गया। भराड़ी के कोट गांव में भी इसी सप्ताह चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर 50 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चोर घुृमारवीं में डाकघर पर सेंध लगा चुके हैं। बैंक के भी ताले तोड़े गए। कुछ अरसे पहले यहां बस स्टैंड के समीप ही चोर ज्वेलरी शाप से ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। यहां तक कि मिड डे मील का राशन, कुकर-पतीले और रसोई गैस सिलेंडर तक नहीं छोड़े जा रहे। उधर, लोगों का कहना है कि बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। एसपी बिलासपुर अनुपम शर्मा बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट है। मामलों की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed