फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरठीं में किसानों से सीखे खेती के गुर

बरठीं में किसानों से सीखे खेती के गुर

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर में किसानों को कृषि के गुर सिखाए गए। शिविर के छठे दिन कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के प्रभारी एसके घाबरू ने किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को खेती को एक व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहिए। किसानों को उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा बेहतर खेती कर किसान अपनी आर्थिकी भी सदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक तरीके से खेती करनी चाहिए। जहां पर बंदरों, आवारा पशुओं का आतंक है, वहां पर किसानों को जिमीकंद, भिंडी, अदरक सहित अन्य फसलों की बिजाई करनी चाहिए। शिविर में डा. संजय कुमार ने किसानों को दलहन, अनार, तिलहन की खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी जमीन में बिजाई करनी चाहिए। फरवरी माह में किसान मुंगी, भिंडी सहित अन्य फसलों की बिजाई कर सकते हैं। इस दौरान अशोक कुमार चौबे ने भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसान मिश्रित करे। शिविर में शिव सागर युवक मंडल काथला के प्रधान सीताराम शर्मा, पंकज कुमार, किशोरी लाल, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह, सरिता देवी, कल्पना देवी, कविता देवी, रूपा देवी, मुंशी राम, कमल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed