{"_id":"135-32468","slug":"Bilaspur-32468-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत
Bilaspur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर से सटे विनायक घाट से करीब तीन किलोमीटर आगे बंदला की ओर परनाली गांव में शुक्रवार रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में गिर गया। इस दुर्घटना के कारण ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तारी तथा लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना शुक्रवार रात्रि को हुई, लेकिन लोगों का इसका पता शनिवार सुबह ही चल सका। सुबह करीब सात बजे दूरभाष पर पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, होमगार्ड के देस राज और वाहन चालक अवतार सिंह ने देखा कि ट्रक अनियंत्रित होकर परनाली के नजदीक ढांक से नीचे गिर गया है। जबकि, एक व्यक्ति ट्रक से करीब 50 फुट ऊपर पड़ा हुआ है, जिसकी शिनाख्त कमलेश कुमार पुत्र चेत राम निवासी परनाली, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने भादंसं की धारा 279 ए और 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।