फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खंड स्तर पर होगा युवा उत्सव

खंड स्तर पर होगा युवा उत्सव

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर की ओर से खंड स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सदर खंड के तहत डाइट जुखाला, घुमारवीं के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर और झंडूता खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वी में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के स्वयंसेवी राजवर्मा ने कहा कि सदर खंड का युवा उत्सव 27 नवंबर को डाइट जुखाला, घुमारवीं खंड का युवा उत्सव 29 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर, झंडूता खंड का युवा उत्सव 30 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं में मनाया जाएगा। खंड स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, क्लासीकल लोकल (हिंदुस्तानी) एकांकी, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम (लाइट), सितार वादन, कथक नृत्य और पारंपरिक वाद्य संगीत की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। युवा उत्सव में 15 से 35 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोग पात्र होंगे। जो भी युवा मंडल, महिला मंडल इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं। वह 20 नवंबर तक अपना पंजीकरण जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर में करवा सकते हैं। बीस नवंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed