{"_id":"27797","slug":"Bilaspur-27797-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Bilaspur
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में परिवार सुख समृद्धि की कामना कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान नयनादेवी में जेब कतरों का गिरोह भी सक्रिय हो चुका है। लेकिन प्रशासन इन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। करीब हर आधे घंटे के बाद दो तीन सूचनाएं कंट्रोल रूम से दी जा रही है। नयनादेवी मां के दर्शन के लिए आए चंडीगढ़ निवासी परविंद्र ने बताया कि जेब कतरे उनकी जेब से मोबाइल उड़ा ले गए। इसकी कीमत करीब 9 हजार रुपये है। नंगल निवासी राजू ने कहा कि उनकी जेब से दो हजार रुपये और कागजात, पटियाला के राजेश कुमार की जेब से 15 पंद्रह सौ रुपये, करनाल निवासी मोहित के 2500 रुपये और एटीएम कार्ड ले गए।
उन्होंने मंदिर प्रशासन से मांग उठाई है कि मंदिर में जेब कतरों की बढ़ रही गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। मेला अधिकारी भागमल ने कहा कि अब तक पुलिस ने कुछ जेब कतरों को पकड़ा है। मंदिर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। सभी जेब कतरों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर प्रशासन से मांग उठाई है कि मंदिर में जेब कतरों की बढ़ रही गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। मेला अधिकारी भागमल ने कहा कि अब तक पुलिस ने कुछ जेब कतरों को पकड़ा है। मंदिर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। सभी जेब कतरों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन