{"_id":"6a6cec288f5d331848060d34","slug":"93-km-road-project-in-kotdhar-to-pave-a-new-path-for-development-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164679-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोटधार में 93 किमी सड़क परियोजना बनेगी विकास की नई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोटधार में 93 किमी सड़क परियोजना बनेगी विकास की नई राह
विज्ञापन
झंडूता के कुल्जयार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से बातचीत करते भाजपा विधायक जीतराम
विधायक जीतराम कटवाल बोले- ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिल रही बड़े विकास कार्यों की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और अब विकास का केंद्र केवल बड़े शहर नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्र सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं साकार हुई हैं।
कार्यकर्ता संवाद एवं समन्वय अभियान के तहत शुक्रवार को कुलज्यार, मलरांव और पपलोआ पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कटवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और विश्व बैंक की सहायता से थापना से बागछाल, कलोल, भड़ोलियां, शाहतलाई, बड़सर और रंगस तक करीब 93 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के विस्तारीकरण, उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 875 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कोटधार क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सड़क बनने से किसानों, बागवानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कटवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कुलज्यार गांव में हाल ही में आग लगने से क्षतिग्रस्त मोहर सिंह की गौशाला का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।