{"_id":"5c6c3bf3bdec22077e437018","slug":"91550597107-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन लोगों की समस्याएं नहीं सुन पाए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन लोगों की समस्याएं नहीं सुन पाए सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में दो दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर पहले दिन लोगों की समस्याओं को नहीं सुन पाए। हालांकि सरकारी प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि मंगलवार को सीएम सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनेंगे लेकिन सीएम ने पहला दिन पूरा आरएसएस की बैठक में गुजार दिया।
हालांकि इस संबंध में पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि अब पाकिस्तान पर कार्रवाई का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ दुनिया के कई देश भी खड़े हो गए हैं और उनका भी पूर्ण समर्थन मिला है। उल्लेखनीय है कि सीएम ने मंगलवार को बिलासपुर में लोगों की समस्याएं भी सुननी थीं लेकिन वह पूरे दिन सर्किट हाउस नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री अपने ओएसडी महेंद्र धर्माणी के बड़े भाई पूर्व विधायक केडी धर्माणी की मृत्यु पर शोक प्रकट करने उनके घर गए। गौरतलब है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विधायक रहे कर्मदेव धर्माणी का गत दिनों दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा व सांसद रामस्वरूप मौजूद रहे डीसी बिलासपुर विवेक भाटिया व एसपी बिलासपुर अशोक भी साथ रहे।
---------------
..