{"_id":"5c2ce87fbdec22571e0f958b","slug":"91546446975-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डाबर के पास चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डाबर के पास चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामली (बिलासपुर)।चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डाबर में दिल्ली नंबर की एक कार आग लगने से जलकर राख हो गई है। कार में चार लोग भी सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित हैं। कार पूरी तह से जलकर नष्ट हो चुकी है। पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार एक कार (डीएल 8सीएनए-1428) में सवार होकर चार लोग चंडीगढ़ से मनाली की ओर घूमने जा रहे थे। जैसे ही वह चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुबह पांच बजे डाबर पहुंचे तो अचानक ही कार से धुआं उठना शुरू हो गया। जैसे ही चालक ने कार से धुआं उठता देखा तो सड़क किनारे खड़ा कर दिया। अचानक ही कार में आग लग गई। इससे पहले वह कुछ कर पाते तो वहां पर अन्य वाहनों के चालक व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। इससे पहले आग पर काबू किया जाता, कार जल गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।