फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयना देवी में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

श्रीनयना देवी में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Sat, 18 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी के पहले श्रीनयना देवी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को एक लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। जबकि श्रीनयना देवी में वीरवार देर रात से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लग गई थी जो शुक्रवार शाम तक एक लाख के पार पहुंच गई। इस कारण प्रशासन श्रद्धालुओं को 70 से 100 लोगों की टोलियां बना कर मां के दर्शन के लिए भेज रहा था।
उल्लेखनीय है कि श्री नयना देवी में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित विदेशों से लाखों श्रद्धालु श्रावण अष्टमी के दौरान पहुंचते हैं। वहीं इस दौरान मंदिर में 41 ग्राम 900 मिग्रा सोना, 4 किलो 900 ग्राम चांदी, 1 डालर आस्ट्रेलियन, 1रिंगिट मलेशिया के अतिरिक्त 18 लाख 47 हजार 470 की नकद राशि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढ़ाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि श्रद्धालुओं व आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए जगह-जगह बैरियर तथा आगंतुक कक्षों की स्थापना की गई है। जहां से 75 से 100 तक श्रद्धालुओं को बारी-बारी पैदल रास्ते से माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उनकी वापसी का मार्ग पौड़ियों के रास्ते निर्धारित किया है ताकि आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस सहायता केंद्र व नियंत्रण कक्ष तथा सूचना सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा चिन्ह्ति स्थानों पर हिंदी व पंजाबी में साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी कठिनाई के समय श्रद्धालु सहजता से सहायता प्राप्त कर सकें। कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य बनाएं रखने के लिए पुलिस कर्मचारी निरंतर प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व नगर परिषद तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वह निरीक्षण करके दुकानों में रेट लिस्ट लगवाना सुनिश्चित बनाएं ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं से निर्धारित दरों से अधिक दाम न वसूलें जाए।
एडीएम विनय कुमार ने बताया कि पुलिस बल व गृह रक्षक मेले के दौरान दिन-रात अत्यंत कारगर भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जो अति सराहनीय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed