{"_id":"5b6076504f1c1bb15c8b5873","slug":"91533048400-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल व विहिप ने एडीएम बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल व विहिप ने एडीएम बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बजरंग दल और विहिप बिलासपुर ने प्रदेश में बढ़ती हिंसक घटनाओं और गोवंश मृत्यु पर चिंता जताई है। साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की मांग उठाई है। बजरंग दल और विहिप ने इस बाबत एडीएम बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है।
विहिप का कहना है कि बाहर से आए प्रवासी मजदूर नाम व अपनी पहचान बदल कर यहां पर रहते हैं और देवभूमि में धर्मांतरण, बलात्कार, चोरी, डकैती तथा मारपीट आदि गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। प्रदेश सरकार हिमाचल पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी करे ताकि प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की उचित जांच की जाए जिससे ऐसी अप्रिय घटनाएं रुक सकें।
इस अवसर पर बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा, मनजीत नड्डा, अभिषेक चौधरी, कमलेश कुमार, दिनेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, सोम प्रकाश संख्यान, केतन मेहता, समर ठाकुर, आकाश सिंह और अमित कुमार मौजूद थे।