{"_id":"5b44ee2c4f1c1b08278b5b44","slug":"91531244076-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भरे जाएंगे जेबीटी के 68 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भरे जाएंगे जेबीटी के 68 पद
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए 12 जुलाई को काउंसलिंग होगी। जिले में जेबीटी शिक्षकों के 68 पद भरे जाएंगे। रावमापा छात्र स्कूल में काउंसलिंग होगी। उक्त सभी पद शिक्षा विभाग बैच वाइज भरेगा। इसकी पुष्टि शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह ने की है।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में वे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं। तय तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार की दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। जेबीटी डिप्लोमा में बताई गई तिथि को बैच का आधार माना जाएगा। सात जुलाई को विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन उसके बाद राज्य सरकार ने रिक्त पदों में बढ़ोतरी की है। कुछ श्रेणियों में भी बदलाव किया गया है।
उप शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थी जिन्होंने जेबीटी प्रशिक्षण पास किया है। सामान्य वर्ग 2011, सामान्य बीपीएल 2013, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 2016, अनुसूचित जाति 2013, अनुसूचित जाति बीपीएल 2013, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रित 2016, ओबीसी सामान्य 2013, ओबीसी बीपीएल 2013, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित 2016, एसटी सामान्य/ बीपीएल 2016 बैच तक काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।