फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   उप चुनावों के लिए रिर्टनिंग आफिसर नियुक्त

उप चुनावों के लिए रिर्टनिंग आफिसर नियुक्त

Thu, 05 Jul 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
उप चुनावों के लिए रिर्टनिंग आफिसर नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज चुनाव रूल 1994 के तहत नियम 30 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने ग्राम पंचायतों में होने वाले उपचुनावों के सफल संचालन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 2 पद उपप्रधान और 13 वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर सदर में ग्राम पंचायत छड़ोल के वार्ड नंबर 6 जामली, ग्राम पंचायत धोण कोठी के वार्ड नंबर 8 के रोपा बगांऊ, ग्राम पंचायत कुड्डी के वार्ड नंबर 3, बल्ही बिल्ला, ग्राम पंचायत बल्ह बलवाना के वार्ड नंबर 5, तरेड़ 2 के लिए बीडीओ सदर रिटर्निंग अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास खंड झंडूता में उपप्रधान ग्राम पंचायत रोहाल के लिए वार्ड नंबर 1 से 7 तक, ग्राम पंचायत सुनहारी के वार्ड नंबर 9, सुनहारी 6 और ग्राम पंचायत धनी के वार्ड नंबर 2, पारली के लिए बीडीओ झंडूता को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी विकास खंड के लिए उपप्रधान ग्राम पंचायत बस्सी वार्ड नंबर 1 से 5, ग्राम पंचायत कौंडावाला वार्ड नंबर 4, बाडा के लिए बीडीओ श्री नयना देवी जी रिटर्निंग अधिकारी होंगे। जबकि विकास खंड घुमारवीं में ग्राम पंचायत रोहिन वार्ड नंबर 7, गैहरा ग्राम पंचायत पडयालग वार्ड नंबर 7, दौहडु ग्राम पंचायत पडयालग वार्ड नंबर 4, पडयालग1 ग्राम पंचायत घंडालवी वार्ड नंबर 9, बलौटा, ग्राम पंचायत सलाओं ऊपरली वार्ड नंबर 4 माकड़ी, ग्राम पंचायत पट्टा वार्ड नंबर 7 करंगोडा के लिए बीडीओ घुमारवीं को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले उपचुनावों के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रबंधों के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रिजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर की नियुक्ति करने के लिए अधिकृत होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed