{"_id":"5afb0df14f1c1bd7408b5813","slug":"91526402545-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का कारोबार करते पकड़े गए लोग भाजपा के : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का कारोबार करते पकड़े गए लोग भाजपा के : धर्माणी
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतुकी बयानबाजी कर रहे विधायक : धर्माणी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग की ओर से कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का विरोध किया। उन्होंने बताया कि विधायक अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। राजेश धर्माणी ने बताया कि राजेंद्र गर्ग ने एक जनसभा में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया था कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला जा रहा था। कांग्रेस के ऊपर जो युवाओं को नशे में धकेलने का आरोप लगाया गया है वह तथ्यों से परे है। जबकि, हकीकत यह है कि हालिया समय में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जितने भी केस सामने आए हैं, उनमें विधायक समर्थक तथा बीजेपी परिवारों के लड़के शामिल पाए गए हैं। अपने समर्थकों को नशा कारोबार में शामिल पाए जाने के कारण अपनी गलतियों को पूर्व सरकार पर थोप रहे हैं। चुनाव के समय भी नशा माफिया का विधायक को जिताने में विशेष योगदान रहा है। हाल के समय में जितने भी अवैध नशा कारोबारी पकड़े गए हैं, वे बीजेपी की विचारधारा से रहे हैं।