{"_id":"5ac7c1654f1c1b051d8b4fb8","slug":"91523040613-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ मछली पकड़ने गया कारपेंटर नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के साथ मछली पकड़ने गया कारपेंटर नदी में डूबा, मौत
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, मौत
बिलासपुर/भोट (रामपुर)।
अपने पिता के साथ भोट क्षेत्र की पीलाखार नदी में मछली का शिकार करने आया एक युवक अचानक नदी किनारे पत्थर से पैर फिसलने के कारण नदी में डृब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। साढ़े पांच घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बरामद किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने घर ले गए। घटना के बाद कोहराम मच गया है।
रामपुर के थाना गंज के मोहल्ला शुतरखाना निवासी नसीम अहमद शुक्रवार को की सुबह बाइक द्वारा अपने पुत्र तंजीम अहमद के साथ भोट थना क्षेत्र के गांव तालकपुर स्थित पीलाखार नदी पर मछली का शिकार करने आया था। तंजीम कारपेंटर का काम करता था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। तीनों लोग सुबह करीब नौ बजे नदी किनारे बंछी डालकर मछली पकड़ रहे थे। नसीम के मुताबिक, उसका पुत्र तंजीम मछली की बंछी पकड़ने के लिए नदी किनारे पत्थरों के स्पर पर चढ़ा था। अचानक उसका पैर पत्थर से फिसल गया, जिसके कारण वह नदी के गहरे पानी में गिर गया। पुत्र के गिरने के बाद नसीम ने शेार मचाना शुरु कर दिया। इस दौरान खेतों में काम कर रहे तमाम लेाग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर भोट थाना प्रभारी मुस्लिम खां भी पहुंच गए। इसके बाद तहसील सदर के नायब तहसीलदार रामवीर सिंह भी अपने मातहतों के साथ पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को अपराह्न करीब ढाई बजे नदी से बाहर निकाला। इस दौरान परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को बिना पेास्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया। मृतक केे रिश्तेदार हाजी आकिल अहमद व सुल्तान अहमद सैफी ने बताया कि मृतक की एक साल पहले शादी हुई है। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है।