फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अतुल शर्मा को बेस्ट स्वयंसेवी का खिताब

अतुल शर्मा को बेस्ट स्वयंसेवी का खिताब

Thu, 19 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अतुल शर्मा को बेस्ट स्वयंसेवी का खिताब
demo pic - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुठेड़ा (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हटवाड़ पाठशाला के प्रधानाचार्य रतन लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों से दूर रहें और सामाजिक बुराई को दूर करने में भूमिका निभाएं। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान करतार ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सद्भावना और मिलजुल कर कार्य करने की भावना को विकसित करके छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इस अवसर पर उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों से कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम अधिकारी रवि नड्डा ने बताया कि शिविर में 51 स्वयंसेवियों से स्कूल परिसर खेल मैदान की सफाई करने के साथ ही फूलों की क्यारियों को भी संवारा। बच्चों के दौर स्वच्छता के प्रति रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस शिविर में बेस्ट स्वयंसेवी अतुल शर्मा को चुना गया। इस मौके पर शीला धीमान, कैप्टन चमेल सिंह, उपप्रधान राजकुमार, कैप्टन जीतराम, राजेश चंद, विकास, डॉ. सुरेश और सुनील भारती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed