{"_id":"59e50d294f1c1bda538b7bd7","slug":"91508183337-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दौड़ाया
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के गांव में घुसा तेंदुआ, दहशत
बिलासपुर (रामपुर)।
कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड प्रदेश के पीपली जंगल के सीमांत चंदेला गांव में रविवार रात एक तेंदुआ घुस गया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने शोर मचाकर पीछा करके उसे जंगल में भगा दिया। गांव में तेंदुआ के घुसने से दहशत है।
मामला कोतवाली के ग्राम चंदेला का है। ग्राम निवासी अनिल कुमार का घर गांव के बाहरी छोर पर है। रविवार की रात करीब नौ बजे अनिल कुमार अपने घर था। ग्रामीणों के मुताबिक, रात के दौरान उसकी पत्नी किसी काम से घर के दरवाजे पर गई तो उसने देखा कि दरवाजे के बाहर तेंदुआ खड़ा था। महिला चुपके से अपने कमरे में आ गई और उसने अपने पति को घर के बाहर तेंदुआ होने की जानकारी दी। जानकारी होने पर अनिल ने फोन के जरिए गांव के तमाम लोगों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीण हवाई फायरिंग करते हुए अनिल के घर की तरफ तोड़ने लगे।
ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की तरफ खेतों में भागने लगे। बाद में ग्रामीणों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के पास ही पीपली का जंगल है। संभावना है कि जंगल की तरफ से तेंदुआ आ गया होगा। ग्रामीणों की सजगता के कारण वह कोई घटना नहीं कर सका। ग्रामीण काफी रात तक जागते रहे। तेंदुए के कारण ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे। पूर्व ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पीपली जंगल के कर्मियों को रात में ही दे दी थी, मगर कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। उक्त संदर्भ में आरक्षित डंडिया वन के रेंजर उमेश कुमार पाठक का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी वह गश्त कराएंगे।