{"_id":"5be70e6abdec22694123d63e","slug":"81541869162-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी मानवा के पास ट्रक पहाड़ी से टकराया लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी मानवा के पास ट्रक पहाड़ी से टकराया लगा जाम
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी मानवा के पास एक ट्रक के पहाड़ी से टकरा जाने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि एक तरफा वाहनों की आवाजाही चलती रही, लेकिन हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक बढ़ने से जाम सा लग गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल करवाया।
जानकारी के अनुसार सुबह मंडी मानवा के पास बिलासपुर से स्वारघाट की ओर एक ट्रक जा रहा था लेकिन जैसे ही ट्रक मंडी मानवा के पास पहुंचा तो अचानक ही चालक ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद चालक ने ट्रक को पहाड़ी से टकरा दिया। ट्रक सड़क के बीचों-बीच आकर खड़ा हो गया जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि एक तरफा वाहनों की आवाजाही चलती रही, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक होने के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
बाद में बिलासपुर से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जाम को खुलवाया। वहीं कुछ समय बाद ट्रक को भी वहां से हटा दिया गया जिसके बाद यातायात पूरी तरह से बहाल हो पाया। ट्रक सीमेंट से भरा था।
विज्ञापन
...............................