{"_id":"5b72eef642c792205633b539","slug":"81534258934-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभरोला पुल के पास मंगलवार दिन भर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभरोला पुल के पास मंगलवार दिन भर लगा रहा जाम
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभरोला पुल के पास मंगलवार दिन भर लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर मंगलवार को भी जाम ज्यों का त्यों ही दिखा। गंभरोला पुल के पास तीन से चार जगह पर भारी मात्रा में मलवा गिरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए लोनिवि विभाग और पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा जाम का कुछ एक कारण छोटे वाहनों द्वारा वाहनों को बेतरतीब तरीके से हर कहीं फंसाना था।
मंगलवार शाम पांच बजे तक यातायात को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया था। छोटे वाहन चालकों द्वारा गाड़ियों को जगह-जगह फंसाए जाने पर पुलिस ने इसके चालान भी काटे जिससे कुछ हद तक यातायात बहाल करने में मदद मिली। पुलिस के अनुसार इन वाहन चालकों को काबू करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी। कई बाइक चालकों के भी चालान मौके पर ही काटे गए। लंबे रूट के सभी बसें दो से तीन घंटे लेट चल रही थीं।
॥॥॥
....जारी।