फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में डेंगू से मचा हाहाकार, 14 नए मामले

बिलासपुर में डेंगू से मचा हाहाकार, 14 नए मामले

Tue, 31 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में डेंगू से मचा हाहाकार, 14 नए मामले
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में डेंगू से हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को भी जिले में 14 नए मामले सामने आए हैं जिससे एक बार फिर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल कर सामने आ गई है। जिले में हर रोज 8 से 15 नए मामले सामने आना सरकारी अमले की कार्यप्रणाली के दावों की भी पोल खोल रहा है।
जिला प्रशासन हर सोमवार को डेंगू सहित अन्य मामलों को लेकर बंद कमरों में बैठकें कर रस्मों को अदा कर रहे हैं। जबकि जमीन पर कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एक साथ फिर 14 मामलों के सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खुल कर सामने आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 14 नए मामले दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 48 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 5 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। अब तक 282 डेंगू के मामले दर्ज किए गए जिनमें से 234 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 165 घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 80 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
-------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed