फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अहरो-बंगाली कालोनी रोड का निर्माण शीघ्र कराने की मांग

अहरो-बंगाली कालोनी रोड का निर्माण शीघ्र कराने की मांग

Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अहरो-बंगाली कालोनी रोड का निर्माण शीघ्र कराने की मांग
खजुरिया। अहरो-बंगाली कालोनी जर्जर रोड का निर्माण मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इस कारण लोगों में रोष है। लोगों ने रोड का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अहरो-बंगाली कालोनी रोड जर्जर हालत में है। उक्त रोड से होकर स्थानीय लोगों के साथ ही सीमांत जनपद बरेली के लोग भी उत्तराखंड के लिए जाते हैं। लोगों का कहना है कि यह रोड वर्षों से जर्जर हालत में है। ऐसे में यहां से जाने में लोगों को खासा परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने अहरो के प्रधान पति परवेज खां, इटंगा बैरमनगर के प्रधान नसीब खां, करसौला की प्रधान जरीना बेगम, चंदुआनगला के प्रधान पति इकरार अहमद, सरायकदीम की प्रधान सुनीता देवी गंगवार, खजुरिया के प्रधान ढाकन लाल गंगवार, धावनी बुजुर्ग के प्रधान पति फरीद अहमद आदि का एक मत से कहना है कि रोड मंजूर हो गया है और टेंडर भी हो गया है लेकिन संबंधित विभाग रोड का निर्माण शुरू नहीं कर रहा है। जबकि लोग सिंचाई और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख से भी रोड निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि जर्जर रोड से बीमार और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो रहा है। रोड में बने बड़े- बड़े गड्ढे से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed