फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजाब की तर्ज पर मांगा चिकित्सा भत्ता

पंजाब की तर्ज पर मांगा चिकित्सा भत्ता

Tue, 15 May 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की तर्ज पर मांगा चिकित्सा भत्ता
भारतीय करंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में रछपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बंसीराम महासचिव, रूप लाल राठौर, धर्म पाल, सुखराम भारद्वाज और गुरुदेव कौशल ने भाग लिया तथा अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि अगली राज्य कार्यकारिणी की बैठक नूरपुर में होगी, जिसमें समस्त हिमाचल से आए पेंशनर भाग लेंगे। इस दौरान पेंशनरों ने मांग उठाई कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए तथा 65, 70, 75 की आयु पूर्ण करने पर 5, 10, 15 प्रतिशत को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। मेडिकल भत्ता पंजाब की तर्ज पर दिया जाए। इसके अलावा दो वर्ष के बाद पर्यटक भत्ता बोर्ड कर्मचारियों की तर्ज पर देने की मांग की गई। इस अवसर पर चेतराम, सीता राम, राम पाल, निक्की देवी, रामेश्वरी, कर्म चंद, जोध सिंह, रूप लाल, मेहर सिंह, बालक राम, तुलसी राम, रोशन लाल, महेंद्र कुमार, वेसरिया राम, ईश्वर दास, निक्का राम, बृज लाल, अमरू राम, सुरजन सिंह, मस्त राम, कमल किशोर सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed