{"_id":"5a7c82e74f1c1bd04b8b4756","slug":"81518109415-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैहड़ी में टकराए दो ट्रक, चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैहड़ी में टकराए दो ट्रक, चार घंटे जाम
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चैहड़ी के पास वीरवार सुबह दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन मार्ग के दोनों ओर वाहनों की चार किलोमीटर तक लाइनें लग गईं। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और सैलानी परेशान हुए। सरकारी कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाए वहीं विद्यार्थी भी स्कूल-कॉलेज के लिए लेट हो गए। पुलिस की टीम हादसे के करीब दो घंटे बाद मौका पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सुबह करीब 7 बजे उक्त हादसा हुआ। इसके कारण दोनों तरफ लगभग 4 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। हादसे के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जाम के चलते सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के बच्चे समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ है। एक ट्रक (एचपी 11सी 0355) स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था जबकि दूसरा वाहन (एचपी 23ए 4481) बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रहा था। चैहड़ी के पास दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन वाहनों की टक्कर के कारण लोगों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। मौके पर पहुंचे एएसआई तुलसीराम ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन