फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चुनावों में एक हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

चुनावों में एक हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

Sat, 04 Nov 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
चुनावों में एक हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
- फोटो : SELF
बिलासपुर। आगामी नौ नवंबर को मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में पुलिस के 963 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा पुलिस और आईटीबीपी पहले ही पंजाब के साथ लगती जिला की करीब 45 किमी सीमा को सील कर चुकी है।
विज्ञापन


चुनावी ड्यूटी के लिए जिला में बटालियनों से भी अधिकारी और जवान बुलाए गए हैं। पोलिंग बूथों के लिए टीमें 7 नवंबर को रवाना हो जाएंगी। पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने और ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने और उन्हें स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेवारी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार चुनावी ड्यूटी के दौरान 40 एनजीओ, 83 एचसी, 468 आरक्षी और 372 एचएचजी चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे। चुनवी ड्यूटी के लिए बिलासपुर में दूसरे जिलों और बटालियनों से भी पुलिस कर्मचारी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि चुनावों के लिए पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब एक हजार पुलिस और होमगार्ड कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के समय अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से लगती करीब 45 किमी सीमा को पहले ही सील कर दिया गया है।


बिलासपुर जिला में हर आने जाने वाले वाहन पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए हैं। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी की जा रही है। वहीं नाकों पर गाड़ियों के नंबर भी नोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed