{"_id":"59ea42424f1c1b0d698b692a","slug":"81508524610-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल खिलाड़ियों का सम्मान
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
कर्नाटक के रानेबनुर में हुई 40वीं जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने वाली हिमाचल की टीम का शुक्रवार को बिलासपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिला के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कुलदीप चंदेल ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कुलदीप चंदेल ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हिमाचल की टीम फाइनल खिताब जीत नहीं पाई। मगर किसी भी हार के बाद अपनी गलतियों से सबक लेना ही एक सच्चे खिलाड़ी की खासियत होती है। उन्होंने कहा कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने कोच स्नेहलता के सानिध्य में खेल की बारीकियां सीख अपने भविष्य को संवारा है। हिमाचल की हैंडबाल टीम ने अपने सभी वर्गों में स्नेहलता के उचित मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2011 से लगातार कई राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। यह हिमाचल के हैंडबाल खेल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि है।
कोच स्नेहलता ने बताया कि जूनियर टीम ने हरियाणा के साथ हुए फाइनल में बारिश के कारण मैच गंवाया है। हरियाणा एक ऐसी टीम है जो पिछले कई वर्षों से लगातार जीत हासिल करती आई हैं। ऐसी टीम के साथ फाइनल मैच खेलना और उन्हें भविष्य के लिए सचेत रहने का संदेश देना, अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को हार पहनाकर सम्मानित किया। जबकि हैंडबाल संघ महासचिव नंद किशोर शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल जूनियर हैंडबाल टीम की कै. दीपा ठाकुर, उपकप्तान दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, दीपशिखा, मिताली शर्मा, ज्योति, महिमा ठाकुर, हेमलता ठाकुर, हर्षा ठाकुर, विपन प्रीत कौर, शिवानी, कविता वर्मा, सोनाली, पलक सैनी, अरुला ठाकुर के साथ डॉ. प्रवेश शर्मा, मनोज ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ प्रवक्ता कर्ण चंदेल, अंशुल शर्मा, सचिन चौधरी औ सुरेंद्र राठी अंतर राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।