फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कांग्रेस ने भाजपा पर फिर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर फिर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Tue, 17 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा पर फिर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
congress logo - फोटो : congress logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला कांग्रेस ने भाजपा पर एक बार फिर आचार संहित के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि शहरों में तो प्रशासन ने बोर्ड और होर्डिंग सहित अन्य प्रचार- सामग्री को हटा दिया है। मगर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव आचार संहित का अभी भी उल्लंघन हो रहा है। पार्टी ने कहा कि वह अब इस संबंध मे वीडियो रिकार्डिंग कर इसकी शिकायत राज्य चुनाव आयोग को करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पवन कौशल ने कहा कि हालांकि प्रशासन ने कुछ जगहों से भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री सरकारी भवनों से हटा दी है। मगर अभी भी जिला के चुनाव क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के रेन शेल्टर के ऊपर भाजपा की चुनाव संबंधी सामग्री आचार संहिता के 4 दिन बाद भी लगी हुई है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला कांग्रेस में इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी जिला को शिकायत की थी। मगर बिलासपुर शहर को छोड़कर बाकी जगह स्कूल की चारदीवारी, लोक निर्माण विभाग के निर्मित डंगों और अन्य स्थानों पर भाजपा की प्रचार संबंधी सामग्री लगी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पवन कौशल ने जिला मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि जिला बिलासपुर के हर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर लगी जितनी भी भाजपा की चुनाव सामग्री और वॉल राइटिंग को हटाया जाए और इस संबंध में कार्रवाई की जाए। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि इस संबंध में भाजपा को नोटिस जारी किया गया है। भाजपा की चुनाव सामग्री प्रशासन की टीम ने हटा दी है। अगर कहीं है तो इस संबंध में पार्टी से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed