फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   80 trainees at DIET Jukhala were taught the effective use of 'The Teacher App'.

Bilaspur News: डाइट जुखाला में 80 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाया द टीचर ऐप का प्रभावी उपयोग

Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 trainees at DIET Jukhala were taught the effective use of 'The Teacher App'.
डाइट जुखाला में आयोजित विशेष सत्र में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी व अन्य। स्रोत: डाइट जुखाला।
भारती एयरटेल फाउंडेशन के जागरूकता सत्र में हाउस और क्लब गठन की प्रक्रिया की भी दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। भारती एयरटेल फाउंडेशन ने डाइट जुखाला में प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का उद्घाटन उपनिदेशक स्कूली शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता ने किया। इस सत्र में लगभग 80 प्रशिक्षणार्थियों के साथ डाइट के शिक्षक एवं संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र के दौरान द टीचर एप के प्रभावी उपयोग और स्कूल स्तर पर हाउस एवं क्लब गठन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि द टीचर एप के माध्यम से शिक्षक अपने शिक्षण कौशल को बेहतर बना सकते हैं और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों एवं गतिविधियों का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में विभिन्न हाउस एवं क्लबों के गठन, उनकी संरचना, जिम्मेदारियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा। सत्र में डाइट फैकल्टी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। भारती एयरटेल फाउंडेशन का यह प्रयास शिक्षकों की क्षमता निर्माण और स्कूलों में समग्र, सहभागिता एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed