फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   78.22 percent voting in 58 panchayats of the district

Bilaspur News: जिले की 58 पंचायतों में 78.22 फीसदी मतदान

Sat, 30 May 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
78.22 percent voting in 58 panchayats of the district
ग्राम पंचायत कल्लर में भारी बारिश के कारण भी मतदाताओं में दिखा उत्साह। संवाद
पंचायतीराज चुनाव : श्री नयना देवी जी 82.17 फीसदी के साथ सबसे आगे
विज्ञापन

घुमारवीं में सबसे कम 76.40 प्रतिशत वोटिंग
87 हजार से अधिक मतदाताओं में से 68,490 ने किया मताधिकार का प्रयोग
लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने फिर मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अंतिम चरण में जिले की 58 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसके चलते कुल 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इस चरण में भी पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विकास खंडों के लिहाज से श्री नयना देवी जी में मतदाताओं ने सबसे अधिक रुचि दिखाई। यहां सर्वाधिक 82.17 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में हुआ। यहां मात्र 76.40 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाले। तीसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला में कुल 87 हजार 68 पंजीकृत मतदाताओं में से 68 हजार 490 मतदाताओं ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। इस बार भी महिलाओं का भागीदारी ग्राफ काफी बेहतर रहा। आंकड़े बताते हैं कि कुल 43 हजार 477 महिला मतदाताओं में से 35 हजार 625 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 43 हजार 591 पुरुष मतदाताओं में से 32 हजार 865 पुरुष ही पोलिंग बूथों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में 58 ग्राम पंचायतों के कुल 326 वार्डों में सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलाई गई। उन्होंने बताया कि इस चरण में विकास खंड सदर बिलासपुर की 15 पंचायतों के 79 वार्ड, घुमारवीं की 21 पंचायतों के 123 वार्ड, श्री नयना देवी जी की 07 पंचायतों के 37 वार्ड तथा झंडूता विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों के 87 वार्ड शामिल रहे, जहां प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाले गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम चरण के शांतिपूर्ण समापन पर सभी मतदाताओं और चुनावी अमले का आभार जताया है।

उपायुक्त बताया कि विकास खंड सदर बिलासपुर के तहत आने वाली 15 पंचायतों में कुल 18 हजार 832 मतदाताओं में से 15 हजार 419 मतदाताओं ने भाग लिया, जिससे यहां का कुल मतदान प्रतिशत 81.88 रहा। इसी तरह, सबसे कम मतदान वाले विकास खंड घुमारवीं की 21 पंचायतों में कुल 36 हजार 494 मतदाताओं में से 27 हजार 881 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिससे यहां का कुल आंकड़ा 76.40 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त, अग्रणी रहे विकास खंड श्री नयना देवी जी की 07 पंचायतों में कुल 9 हजार 475 मतदाताओं में से 7 हजार 786 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जिसके चलते यहां का ग्राफ 82.17 प्रतिशत तक पहुंचा। वहीं, विकास खंड झंडूता की 15 ग्राम पंचायतों में भी मतदाताओं ने अच्छा उत्साह दिखाया और कुल 22 हजार 267 मतदाताओं में से 17 हजार 404 मतदाताओं द्वारा वोट डालने से यहां 78.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed