फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   76.21 percent polling took place in the district

जिले में विधानसभा चुनावों के लिए हुआ 76.21 फीसदी मतदान

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
76.21 percent polling took place in the district
बिलासपुर। बिलासपुर में इस बार विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 76.21 फीसदी हुआ, जो कि साल 2017 के चुनावों की अपेक्षा 0.62 फीसदी कम रहा। साल 2017 में जिले में 76.83 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

इस बार जिले की चार सीटों पर सबसे अधिक मतदान श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 82.15 फीसदी हुआ। जबकि सबसे कम मतदान 73.60 फीसदी झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हुआ। घुमारवीं विस क्षेत्र में इस बार 73.81 फीसदी मतदान हुआ। सदर विधानसभा में 75.97 फीसदी मतदान हुआ। अगर बात साल 2017 की करें तो श्री नयना देवी जी में 82.64 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा झंडूता में 72.9, घुमारवीं में 72.24, सदर में 74.11 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मतदान केंद्र विजयपुर बूथ नंबर 53 में कुल मतदान 71.43 फीसदी रहा। झंडूता से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार के मतदान केंद्र मल्होट में कुल मतदान 73 प्रतिशत रहा। वहीं जीत राम कटवाल के मतदान केंद्र झंडूता में कुल मतदान 69.79 फीसदी रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा घुमारवीं में प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के बूथ कन्या पाठशाला घुमारवीं में 82 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश धर्माणी के बूथ चवाड़ी में 84 फीसदी मतदान हुआ। श्री नयना देवी जी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा के बस्सी बूथ पर 87.75 फीसदी मतदान हुआ। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के बूथ घ्याल में 81.68 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टेपरा में 86.36 फीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। कहा कि पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं बेहतर रहीं और ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कई बूथों की मशीनें स्ट्रांग रूम तक पहुंचाना बाकी थीं।
जिले में यह पड़े वोट
जिले में 3,26,168 मतदाताओं में से 2,48,582 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed