फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   72.91 percent voting took place in the municipal elections in the district.

Bilaspur News: नगर निकाय चुनाव में जिले में हुआ 72.91 फीसदी मतदान

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
72.91 percent voting took place in the municipal elections in the district.
बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद
लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन


सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग, दिनभर बूथों पर रही मतदाताओं की भीड़
प्रदेश की सबसे छोटी परिषद श्री नयना देवी जी में सबसे अधिक 86.50 फीसदी मतदान
चारों निकायों में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी रही शानदार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के चारों शहरी निकायों में रविवार को नगर निकाय चुनाव-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सुबह मतदान शुरू होने से पहले छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर ईवीएम की जांच की गई। इसके बाद सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शुरुआती घंटों से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

दिनभर मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा और महिलाओं, युवाओं तथा बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक जिले में कुल 16.99 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। उस समय नगर परिषद बिलासपुर में 15.89 फीसदी, नगर परिषद घुमारवीं में 18.79 फीसदी, नगर परिषद श्री नयना देवी जी में 20.60 फीसदी, नगर पंचायत तलाई में 16.97 फीसदी मतदान हुआ था। महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत 14.73 फीसदी दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ती गई। कई बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर या उससे अधिक दिखाई दी। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। दोपहर एक बजे तक जिले में मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़कर 57.53 फीसदी पहुंच गया। नगर परिषद बिलासपुर में 50.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 9548 मतदाताओं में से 4851 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 2441 पुरुष और 2410 महिला मतदाता शामिल रहे। महिला मतदान प्रतिशत 49.76 फीसदी दर्ज किया गया। नगर परिषद घुमारवीं में दोपहर एक बजे तक 63.32 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 3035 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदान प्रतिशत 64.53 फीसदी रहा। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में सबसे अधिक 72.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 501 मतदाताओं ने मतदान किया और महिला मतदान प्रतिशत 73.21 फीसदी रहा। नगर पंचायत तलाई में दोपहर एक बजे तक 70.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1234 मतदाताओं ने वोट डाले और महिला मतदान प्रतिशत 74.19 फीसदी रहा।दोपहर बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगातार बनी रही। कई बूथों पर अंतिम समय तक मतदाता कतारों में खड़े रहे। बिलासपुर शहर के लखनपुर मतदान केंद्र में तीन बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही, जिसके चलते यहां मतदान प्रक्रिया करीब साढ़े तीन बजे तक जारी रही। शाम को मतदान समाप्त होने तक जिले में कुल 72.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिले के चारों शहरी निकायों में कुल 16782 मतदाताओं में से 12235 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6140 पुरुष और 6095 महिला मतदाता शामिल रहे। महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत 72.71 फीसदी दर्ज किया गया। नगर परिषद बिलासपुर में कुल 67.46 फीसदी मतदान हुआ। यहां 6441 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 3216 पुरुष और 3225 महिला मतदाता शामिल रहे। महिला मतदान प्रतिशत 66.59 फीसदी रहा। नगर परिषद घुमारवीं में कुल 77.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां 3725 मतदाताओं ने मतदान किया। महिला मतदान प्रतिशत 78.90 फीसदी रहा। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में जिले का सबसे अधिक 86.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 689 मतदाताओं में से 596 मतदाताओं ने वोट डाले। महिला मतदान प्रतिशत 86.92 फीसदी रहा। नगर पंचायत तलाई में कुल 84.08 फीसदी मतदान हुआ। यहां 1473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदान प्रतिशत 84.79 फीसदी दर्ज किया गया। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और सुरक्षाबलों का शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग के लिए आभार जताया। बताते दें कि पिछले चुनावों में जिले के निकायों में 71 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार इसमें बढ़ोतरी हुई।

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

बिलासपुर रौड़ा वार्ड नंबर तीन अति संवेदशील बूथ पर वोट डालकर वापस आती बुजुर्ग महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed