फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली की कम वोल्टेज से खरली गांव के ग्रामीण परेशान

बिजली की कम वोल्टेज से खरली गांव के ग्रामीण परेशान

Fri, 26 Apr 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली की कम वोल्टेज से खरली गांव के ग्रामीण परेशान
बिजली - फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली दुर्गम क्षेत्र धनी पंचायत के खरली गांव के लोगों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 800 लोगों की आबादी वाले गांव में दशकों से लोग बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से गुजर रहे हैं लेकिन आजतक इस समस्या का बोर्ड कोई समाधान नहीं कर पाया। जिससे लोगों का बिजली बोर्ड के प्रति गहरा रोष है।
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार गांव की बिजली की कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए कई बार बिजली बोर्ड को प्रस्ताव भेज चुके हैं लेकिन बिजली बोर्ड ने लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया। लोगों के अनुसार गांव में बिजली की कम वोल्टेज होने से बच्चों को अपनी पढ़ाई करने के साथ लोगों के घरेलू कार्य भी नहीं होते हैं। घरों में फ्रिज और पंखे भी शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान जय नंद धीमान, उपप्रधान सोहल लाल, पंचायत समिति सदस्य मस्त राम, वार्ड सदस्य अंजना देवी, महिला मंडल की प्रधान द्रौपदी देवी, निक्की देवी, तृप्ता देवी, संतोष कुमारी, सालों देवी, बगो देवी, सितंबरोे देवी, रीता देवी व अन्य लोगों का कहना है कि खरली गांव में दशकों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का कोई निपटारा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड घुमारवीं के अधिशाषी अभियंता अनिल सहगल ने बताया कि खरली गांव के लोगों की बिजली की कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एक माह के भीतर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा, जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed