फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   संजय कपूर के समर्थन में आए अब्दुल सलाम, समर्थकों के बीच सुनाया फैसला

संजय कपूर के समर्थन में आए अब्दुल सलाम, समर्थकों के बीच सुनाया फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
संजय कपूर के समर्थन में आए अब्दुल सलाम, समर्थकों के बीच सुनाया फैसला

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कपूर का समर्थन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल तो नहीं हो रहे हैं, लेकिन संजय कपूर को उनका समर्थन है।

इसको लेकर अब्दुल सलाम ने रविवार को पंजाब नगर स्थित फार्म हाउस पर अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई जुल्म करने वालों के खिलाफ है। ऐसे में वह उस प्रत्याशी का साथ देना चाहेंगे, जो जुल्म करने वालों को शिकस्त दे सके। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में लोगों का बेहद उत्पीड़न हुआ, जिसका उन्होंने शुरु से ही विरोध किया और उसका खामियाजा उन्हें भुगतना भी पड़ा था। वह अवाम की खातिर हर जुल्म को बर्दाश्त कर सकते हैं, मगर अब वक्त आ गया है कि सभी लोग एकजुट होकर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के पक्ष में मतदान करके जुल्म करने वालों को करारा जवाब दें। उनके इस फैसले का मौजूद अवाम ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर ने कहा कि सपा के शासन में उन्होंने भी बेहद अत्याचार झेले हैं। पूर्व मंत्री ने उनके विधायक रहते ग्रामीण क्षेत्र के कार्य नहीं होने दिए। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व विधायक काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर अवाम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके जुल्म करने वालों से बदला लेने की अपील की। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके समर्थकों का फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुतीउर्रहमान खां बब्लू, फैसल खां लाला, मोहम्मद याकूब अली खां, हाजी मुख्तार, डॉ. जफर उल्ला खां, परवेज अली, बलजीत सिंह बिट्टू, जाकिर हुसैन, हाजी जुल्फिकार अली, शाहिद हुसैन, निक्कू पंडित, दिलबाग सिंह, असलम जावेद, रवि टंडन, डॉ. फिरासत अली ने विचार व्यक्त किए। संचालन मोहम्मद याकूब खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed