फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अपनी बहन और बेटी की खातिर एक बार भाजपा के पक्ष में कर दो मतदान

अपनी बहन और बेटी की खातिर एक बार भाजपा के पक्ष में कर दो मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
अपनी बहन और बेटी की खातिर एक बार भाजपा के पक्ष में कर दो मतदान

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा ने रविवार को नगर व क्षेत्र का भ्रमण कर एक बार फिर लोगों को अपने उपर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई और जुल्म करने वालों के खिलाफ भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने ग्राम मुल्लाखेड़ा, श्री गुरुनानक राइस मफिल, सिकरौरा, नबाबगंज, खेमरी, चंदेन, डिबडिबा आदि का भ्रमण कर मंदिरों व गुरुद्वारेें में मत्था टेका और नुक्कड़ सभाओं में लोगों को पूर्व मंत्री के जुल्मों की दास्तां सुनाते हुए कहा कि वह उनसे दूर नहीं हुई थीं, बल्कि जुल्म करने वालों ने उन्हें डरा धमकाकर जिले से भगाया था। वह अब भाजपा के बैनर तले उनके सहारे ही फिर से चुनाव मैदान में जुल्म करने वालों को हराकर सभी के दिलों से डर को निकालने के लिए आई हैं। उन्होंने नगर में केमरी तिराहे पर अपने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्वघाटन किया और कहा कि सभी लोग 23 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करके उनके उपर हुए जल्मों का बदला जरुर लें। उन्होंने कहा कि केंद्र में फिर मोदी जी की सरकार बनेगी और केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से हर आम आदमी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में विकास की रफ्तार को तेज करना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को वोट की ताकत से धराशायी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed