{"_id":"5c38c5ebbdec227351391a73","slug":"71547224555-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी त्योहार मनाने बिलासपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी त्योहार मनाने बिलासपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी का प्रभार मिलने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने परिवार के साथ लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। इस दौरान नड्डा हिमाचल में चुनावी माहौल की टोह भी लेंगे।
वह लोहड़ी पर्व पर अपने गृह जिला बिलासपुर आने वाले है। लोहड़ी पर्व पर अपने घर विजयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ रेबड़ी, मुंगफली बांटकर पर्व की खुशियां मनाएंगे। भाजपा के जिला सचिव स्वदेश ठाकुर बताया कि जेपी नड्डा के दो दिवसीय का टूअर स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी हो चुका है। इसके तहत जेपी नड्डा रविवार शाम के समय अपने घर विजयपुर पहुंचेंगे जहां रात को अंगीठा जलाकर परिवार व कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाएंगे। सोमवार को खिचड़ी ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नड्डा के दो दिवसीय प्रवास पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बना रहा है।