{"_id":"5c0c1f61bdec2241cd16c581","slug":"71544298337-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली हुई खराब, हाईवे पर लगा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली हुई खराब, हाईवे पर लगा चार घंटे जाम
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर शनिवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से चार घंटे जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना पड़ा। नैनीताल हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्रली खराब हो गई। ट्रैक्टर ट्राली खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गंई। रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया।