{"_id":"5c06be72bdec22417f79facc","slug":"71543945842-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन, करवाचौथ एवं भैयादूज अवकाश को करें सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन, करवाचौथ एवं भैयादूज अवकाश को करें सार्वजनिक
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की सदर खंड इकाई ने महिला कर्मचारियों को मिलने वाले रक्षा बंधन, करवा चौथ एवं भैया दूज अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ एवं केंद्र मुख्य शिक्षकों ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर युगल किशोर गुप्ता एवं एनआर भाटिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजे अपने पत्र में कहा कि भैयादूज, करवा चौथ व रक्षा बंधन पर्वों पर महिला कर्मचारियों को दिए जा रहे अवकाश का लाभ सभी महिला कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा।
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक पाठशालाएं इन पर्वों पर बंद नहीं की जा सकतीं, ऐसे में जिन पाठशालाओं में दोनों ही अध्यापक महिलाएं हों वहां एक अध्यापिका को स्कूल खोलने के लिए आना ही पड़ता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि इन अवकाशों को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान बलदेव ठाकुर, महासचिव संजीव शर्मा, बीआरसीसी राजेश गर्ग, कृष्णा शर्मा, संजीव ठाकुर, रुमा चंदेल, प्रेम लाल, सुंदर शर्मा, सरिता ठाकुर, शकुंतला शर्मा, कंचन लता, खेमा देवी, जमना धीमान, श्याम प्यारी, आशा रानी, रोशन कौंडल, शोभा राम, गीता राम, श्याम लाल पॉल, लछमण, कुसुमलता सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।