फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में 28.50 करोड़ के होंगे उद्घाटन और शिलान्यास 8.50 करोड़ के होंगे उदघाटन और शिलान्यास

घुमारवीं में 28.50 करोड़ के होंगे उद्घाटन और शिलान्यास 8.50 करोड़ के होंगे उदघाटन और शिलान्यास

Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में 28.50 करोड़ के होंगे उद्घाटन और शिलान्यास 8.50 करोड़ के होंगे उदघाटन और शिलान्यास
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार घुमारवीं दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 करोड़ 50 लाख रुपये के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला घुमारवीं कोर्ट कांपलेक्स में डीडीए ऑफिस भवन का शिलान्यास करेंगे।
5 करोड़ 28 लाख रुपये से अपग्रेड होने वाली कंदरौर से घुमारवीं वाया टकरेडा-पनोह-सड़क का भूमि पूजन करेंगे। एक करोड़ 41 लाख रुपये से निर्मित बाड़ी कंरगोडा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। आठ करोड़ रुपये से अपग्रेड होने वाली घंडालवी में लदरौर-जाहू सड़क का भूमि पूजन। दो करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना सेऊ-बद्धाघाट-नसवाल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

68 लाख से निर्मित डिग्री कॉलेज घुमारवीं में लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 बजे घुमारवीं कोर्ट कांपलेक्स में पहुंचेंगे। 11 बजकर 10 मिनट पर बाडी-मझेडवां, 11 बजकर 55 मिनट पर घंडालवीं, 12.45 मिनट पर डिग्री कॉलेज कलरी घुमारवीं पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 3.45 बजे रेस्ट हाउस घुमारवीं, शाम चार बजकर पांच मिनट पर मेला ग्राउंड सुन्हाणी से हेलीकॉप्टर से शिमला को रवाना होंगे। गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घुमारवीं प्रवास के दौरे को लेकर भाजपा ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घुमारवीं में पहली बार पहुंचने पर भाजपा ने भी कमर कस ली है। जनसभा में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed