{"_id":"5bdf2d29bdec226956572b32","slug":"71541352745-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान की चार दिवारी के लिए दी 5 लाख की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान की चार दिवारी के लिए दी 5 लाख की स्वीकृति
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की दयोथ पंचायत में दो दिवसीय मेला समापन के कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीण विकास, पंचायतीराज पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन सांस्कृतिक, परंपराओं और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। पूर्व में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए आवागमन के साधन नहीं होते थे। मेलों और त्योहार के माध्यम से ही लोग दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचकर आपस में मिलते थे।
मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर पंचायत भवन निर्माण, मैदान में चार दिवारी लगाने के लिए 5 लाख स्वीकृत किए और कला मंच के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए आईपीएच विभाग को निर्देश दिए और कहा कि आवश्यकता के आधार पर सर्वे कर हैंडपंप लगाए जाएं।
इस मौके पर वीरेंद्र कंवर की ओर से वॉलीबाल व कबड्डी की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मेें विभिन्न पंचायतों के प्रधान व पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, बीडीओ सदर गौरव धीमान, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, डीएफएससी प्रताप चौहान, अधिशाषी अभियंता विद्युत के अतिरिक्त भारी संख्या में स्थानीय व आसपास की पंचायतों के लोग शामिल रहे।