फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश में कच्चा घर गिरा, मां बेटी घायल

बारिश में कच्चा घर गिरा, मां बेटी घायल

Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश में कच्चा घर गिरा, मां बेटी घायल
केमरी/बिलासपुर। केमरी में बारिश के दौरान एक महिला का कच्चे घर की छत भर भराकर गिर गई, जिसके कारण मलबे में दबकर महिला व उसकी बेटी घायल हो गई। लोगों ने मां-बेटी को किसी तरह बचाया। मकान गिरने से महिला का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी चंदो बेगम अपनी एक बेटी समीदा के साथ कच्चे मकान में रहती है। महिला के मुताबिक, मंगलवार की रात वह अपनी पुत्री के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। बारिश के दौरान रात करीब एक बजे अचानक मकान की कच्ची छत भर भराकर उसके उपर गिर गई। मलबे में मां बेटी दब गईं। मकान गिरते ही मोहल्ले के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाया। इसके बाद महिला व उसकी बेटी को घायल हालत में मलबे से बाहर निकाला। बाद में घायल मां बेटी का नगर के ही एक चिकित्सक से उपचार कराया। महिला ने मलबे में दबकर करीब 50 हजार रुपये का घरेलू सामान के नुकसान होने की बात कही है। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed