{"_id":"5b046e1b4f1c1be1408b7252","slug":"71527016987-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनादर करने पर विनाश करने से नहीं चूकते भोलेनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनादर करने पर विनाश करने से नहीं चूकते भोलेनाथ
Updated Wed, 23 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनादर करने पर विनाश करने से नहीं चूकते भोलेनाथ
बिलासपुर (रामपुर)।
कथा व्यास पंडित शशांक भारद्वाज ने कहा है कि भगवान शिव अनादर करने वाले का विनाश करने में देर नहीं लगाते हैं। इसलिए जीव को भगवान भोले का कभी अनादर नहीं करना चाहिए।
कथा व्यास मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नगर के मोहल्ला साहूकारा के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करा रहे थे। उन्होंने कहा कि कलियुग में जीव को सुख सुविधाओं की प्राप्ति की जो लालसा बढ़ रही है, वही उसके दु:खों का कारण है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव बेहद भोले हैं, और भक्त की जरा सी भक्ति पर प्रसन्न होकर इच्छापूर्ति का वरदान देने में तनिक भी देर नहीं लगाते हैं। मगर, अनादर होने पर वह क्रोधित होकर विनाश करने से भी नहीं चूकते हैं। उन्होंने नारद मोह का प्रसंग व महाभारत के प्रसंगों को सुनाकर व भजन कीर्तन करके श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। व्यवस्था में पंडित अयोध्या प्रसाद पाठक, नीरज मिश्रा, सीमा मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, पुरुषोतम मिश्रा, विशाल शर्मा, सुनीता मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सरिता मिश्रा आदि मुख्य थे।