फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रिपोर्ट दबाकर रखने से मछुआरों को करोड़ों का नुकसान

रिपोर्ट दबाकर रखने से मछुआरों को करोड़ों का नुकसान

Fri, 13 Apr 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दबाकर रखने से मछुआरों को करोड़ों का नुकसान
बिलासपुर। फोरलेन विस्थपित एवं प्रभावित समिति ने कानूनगो कार्यालय के खिलाफ एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। कानूनगो ने मत्स्य विभाग की अवैध डंपिंग रिपोर्ट को कानूनगो कार्यालय द्वारा एसडीएम को नहीं सौंपने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के महासचिव एवं पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा ने कहा है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से निकलने वाली मिट्टी को आईएल एंड एफएस कंपनी ने अवैध तरीके से नदी, नालों व गोबिंद सागर झील में डंप किया है। इसको लेकर एक आठ सदस्यों की संयुक्त निरीक्षण समिति बनाई गई थी। इसके बाद समिति ने रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे एसडीएम कार्यालय को भेजा गया। लेकिन कार्यालय कानूनगो ने उस रिपोर्ट को एसडीएम के समक्ष नहीं रखा। इससे प्रशासन अवैध डंपिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया। मदन लाल शर्मा का कहना है कि इस तरह अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से मछुआरों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं पर्यावरण के साथ-साथ वन भूमि को भी नुकसान हुआ है। मदन का कहना है कि इस बात का खुलासा आरटीआई से प्राप्त सूचना से हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम सदर से मांग की है कि रिपोर्ट 18 अप्रैल से पहले दी जाए, ताकि 26 अप्रैल से पहले इसको एनजीटी की अंतिम सुनवाई में लगाया जा सके।
गौरतलब है कि सड़क निर्माण कर रही कंपनी लगातार अवैध तरीके से गोबिंद सागर झील और नदी नालों में डंपिंग कर रही है। फोरलेन विस्थापित समिति के महासचिव मदन का कहना है कि एसडीएम सदर ने इस पर जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed