फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कूड़े के निष्पादन के लिए डीसी ने घुमारवीं का किया दौरा

कूड़े के निष्पादन के लिए डीसी ने घुमारवीं का किया दौरा

Thu, 15 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के निष्पादन के लिए डीसी ने घुमारवीं का किया दौरा
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में कूड़े के निष्पादन का हल करने के लिए उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने घुमारवीं का दौरा किया। उनके साथ प्रोबेशनर आईएएस राहुल कुमार व एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा भी थे।
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने नगर परिषद प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर से निकलने वाला सूखे कूड़े को एकत्रित करके बरमाणा भेजा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर रखने के लिए जागरूक किया जाए। इससे सूखा कूड़ा बरमाणा भेजा जा सके। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन को कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए जगह चिह्नित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीरवार को राहुल कुमार ने अस्थायी डंपिंग साइट बेहड़ा का भी दौरा किया। उन्होंने जमीन को देखा और जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया को दी। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि वे स्वयं शुक्रवार को बेहड़ा अस्थायी डंपिंग साइट का दौरा करेंगे और लोगों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नगर पार्षदों को कहा गया है कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को कूड़ा निष्पादन के लिए जागरूक करें। कूड़े की समस्या का हल शीघ्र ही निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई डंपिंग साइट के मालिक जगदीश राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी जमीन में कूड़ा संयंत्र स्थायी रूप से स्थापित करता है तो वह जमीन देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed