{"_id":"5a1c269b4f1c1bd9798bf4bb","slug":"71511794331-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्याएं रोकने के लिए लुहणू खेल परिसर से दौड़े युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्याएं रोकने के लिए लुहणू खेल परिसर से दौड़े युवा
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। मानसिक तौर से ग्रस्त लोगों को आत्महत्याएं करने से रोकना हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती है। यह बात उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स लुहणू मेें आयोजित रन फॉर सुसाइड प्रीवेंशन मैैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रतिस्पर्धा व भागदौड़ की जिंदगी से पिछड़ जाने की वजह से ज्यादातर युवा हीन भावना से तनावग्रस्त हो जाते हैं जिसकी वजह से वह सुसाइड जैसा गंभीर कदम उठा लेते हैं, उन्हें लगता है कि जिंदगी बस इतनी सी ही है। लेकिन, ऐसा नहीं है। जिंदगी मनुष्य को एक बार मिलती है और इसे साहस एवं उत्साहित तरीके से अपने परिवार, देश एवं समाज के लिए समर्पित करना चाहिए और इस अनमोल जिंदगी को ऐसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।
ऐसे मानसिक तनाव से ग्रस्त लोगों को चिह्नित करें और उन्हें इस समस्या से उभरने के लिए जागरूक करने के साथ मदद भी करें ताकि आत्महत्या जैसा अनुचित कदम न उठा पाएं। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि इस उद्देश्य को सार्थक बनाने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गय। इसके लिए नव शक्ति युवा मैत्री संगम की अधिक से अधिक प्रशंसा की जानी चाहिए। उपायुक्त ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को सुसाइड प्रीवेंशन पर शपथ दिलाई। आयोजन समिति की ओर से प्रधान अरुण डोगरा और महासचिव अनिल चौहान नव शक्ति युवा मैत्री संगम ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न भेेंट किया।
विज्ञापन
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुमन रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर देश प्रदेश में खेल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
मैराथन के पुरुष वर्ग में सुंदरनगर के रमेश कुमार ने पहला, जबकि सुंदरनगर के नागेंद्र पाल व बिलासपुर के विजय कुमार क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में बिलासपुर स्पोर्ट्स होस्टल की निकिता, सुंदरनगर की मंजुला और बिलासपुर स्पोर्ट्स होस्टल की साक्षी व स्वीटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को दस-दस हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर, मेडल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100-2100 रुपये व तृतीय रहे प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए गए।
समापन समारोह में स्टार डांस अकादमी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह में जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, राज अग्रवाल, एपीआरओ कुलदीप गुलेरिया, पैराग्लाइडर पायलट अनुज खजूरिया, प्रदीप कालिया, नीलम, संजीव, अनिल चौहान, शुभम अग्रवाल, अश्वनी, मोहम्मद समर, सिद्धार्थ कौंडल, विक्रांत कौंडल, अखिल उपस्थित रहे।