फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऋण अदा न करने पर एक माह की जेल

ऋण अदा न करने पर एक माह की जेल

Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऋण अदा न करने पर एक माह की जेल
court
बिलासपुर। जिला सत्र न्यायाधीश बिलासपुर बहादुर सिंह की अदालत ने वाहन का ऋण न चुकाने का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को एक महीने की सजा सुनाई है। आरोपी कोठी-रानीकोटला निवासी वीरेंद्र कुमार और गारंटर रूप लाल को एक-एक माह के कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि मामला अभी कोर्ट में चलेगा इसकी अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


अभियोजक पक्ष के अधिवक्ता सतपाल मन्हास ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनांस कंपनी से फरवरी, 2011 में 7 लाख 37 हजार रुपये का वाहन ऋण लिया। ऋण की कुछ किस्तें तो अदा कीं। लेकिन, उसके बाद किस्तें देना बंद कर दीं। इसके बाद कंपनी ने आरबीटरेटर के पास अपील दायर कर दी। वीरेंद्र को ऋण के 8 लाख 46 हजार 963 रुपये चुकाने के निर्देश दिए। लेकिन, आरोपी ने ऋण अदा नहीं किया। वर्ष 2014 में कंपनी ने चंडीगढ़ न्यायालय में याचिका दायर कर दी जो बाद में जिला सत्र न्यायाधीश बिलासपुर की अदालत में स्थानांतरित हो गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने वीरेंद्र व गारंटर रूप लाल को एक-एक माह के कारावास की सजा सुनाई है। जबकि मामले में फाइनल फैसला आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed