फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   703 grams of hashish recovered from a person traveling in a bus

Bilaspur News: बस सवार व्यक्ति से 703 ग्राम चरस बरामद

Sun, 19 Nov 2023 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
703 grams of hashish recovered from a person traveling in a bus
-फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन

-एएनटीएफ कुल्लू और घुमारवीं पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू की टीम और घुमारवीं पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत एक बस सवार व्यक्ति को 703 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह में स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस को यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू ने घुमारवीं पुलिस के साथ मिलकर शनिवार देर रात फोरलेन पर टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो बस में बैठा एक व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। व्यक्ति ने हाथ में एक बैग पकड़ रखा था। टीम को देखकर उसने घबराकर बैग को सीट के नीचे छुपाने का प्रयास किया, लेकिन एएनटीएफ टीम की नजर उस पर पड़ गई। जब टीम ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान संभव सिंह निवासी गांव बरिमाल तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed